Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम की लोकतांत्रिक यात्रा और विकास की सराहना की

गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में सिक्किम राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। उन्होंने पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को मानवता पर हमला बताया।

29 May 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम की लोकतांत्रिक यात्रा और विकास की सराहना की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम की लोकतांत्रिक यात्रा और विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि 50 साल पहले सिक्किम ने लोकतंत्र को चुना। आज सिक्किम के हर परिवार का विश्वास और मजबूत हुआ है।

गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में सिक्किम राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। उन्होंने पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को मानवता पर हमला बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने 'ऑपरेशन सिन्दूर' के माध्यम से आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिक्किम को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। पर्यटन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि विविधता का उत्सव है। सिक्किम में साहसिक पर्यटन, खेल पर्यटन, सम्मेलन, वेलनेस और सांस्कृतिक पर्यटन की बड़ी संभावनाएं हैं। हम चाहते हैं कि विश्व के बड़े कलाकार गंगटोक की घाटियों में प्रदर्शन करें।

उन्होंने सिक्किम में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इनमें भालेढूंगा स्काईवॉक प्रोजेक्ट, नामची में 500 बिस्तरों वाला जिला अस्पताल, पेल्लिंग में रोप-वे और संखोला में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में उत्तर पूर्व को विकास के केंद्र में लाया गया है। 'एक्ट ईस्ट' नीति के तहत 'एक्ट फास्ट' मॉडल पर काम हो रहा है। हाल ही में दिल्ली में 'नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टमेंट समिट' और 'राइजिंग नॉर्थईस्ट 2025 समिट' आयोजित की गई, जिनमें सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा हुई।

उन्होंने कहा कि अब शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़ता। सिक्किम में 400 किलोमीटर नए राष्ट्रीय राजमार्ग और 100 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनी हैं। अटल सेतु के जरिए दार्जिलिंग से कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम की लोकतांत्रिक यात्रा और विकास
गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में सिक्किम राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। उन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News